छापी से गांवों को अलग नहीं करने की मांग
डूंगरपुर. छापीसरपंच मंगल गमेती और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बिलपण, पावड़ा बाटाबालगुन गांवों को पंचायत से अलग नहीं करने की मांग को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया है कि पंचायत की मासिक बैठक में भी वार्ड पंचों ने होमा परमार, हर्षा डामोर, कमला देवी, बालकेश्वर भणात ने पंचायत से अलग नहीं होने की मांग रखी थी। डूंगरपुर विधायक देवेंद्र कटारा ने भी कलेक्टर को पत्र लिखा है।