बैंक डायरी मांगने की शिकायत
डूंगरपुर. भामाशाहयोजना में खाता खोलने के लिए बैंक डायरी मांगने की शिकायत कलेक्टर से की गई है। प्रवीणा प|ी नरेंद्रसिंह ने शिकायत की है कि भामाशाह कार्ड बनाने के लिए उनसे आईसीआईसीआई बैंक की डायरी शिविर में मांगी गई। जबकि डायरी प्रबंधन जारी ही नहीं करता है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।