पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समवशरण पर बैठकर की पूजा अर्चना

समवशरण पर बैठकर की पूजा-अर्चना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर. कल्पद्रुममहामंडल विधान के आठवें दिन विधान पूजन किया गया। प्रवक्ता भरत नागदा ने बताया कि भव्य भरत चक्रवर्ती परवरिश कुमार सोहनलाल दोशी, स्वधर्म इंद्र छगनलाल/रूपचंद दोशी, महायज्ञ नायक इंद्र भावेशकुमार/गोवर्धनलाल कनबा ने लिया। 22 फीट ऊंचे समवशरण पर बैठकर पूजा अर्चना की। कुबेर बसंतलाल/लक्ष्मीचंद बस्सी वाले ने लिया। समवशरण पर अभिषेक भुपेंद्र कुमार सीए हाउसिंग बोर्ड, रिदम/जिनेश बोहरा, शांतिलाल/रोडजी रामगढ़ वाले, अक्षतकुमार/संजय कुमार थाणा, शांतिधारा देवेंद्र कुमार पाटनशाह ने किया। राजा श्रेणिक सूर्यकांता ने किया। समवशरण पर पादप्रक्षालन सतीश/साकलचंद बोहरा र|वृष्टि का लाभ लक्ष्मीलाल/वेणीचंद भूखिया ने लिया।

समय की उपयोगिता समझें

उपाध्यायमुनि उदारसागरजी महाराज के सानिध्य में ऐतिहासिक कल्पद्रुम महामंडल विधान के आशीर्वचन में कहा कि आज के युग में हर व्यक्ति के पास समय की बहुत कमी है, लेकिन आम आदमी समय की कटौती देवदर्शन, पूजा अर्चना, धार्मिक आयोजन, सामाजिक आयोजन में ही कर सकता है। अपने व्यापार में घरेलू कार्यों में प्रतिदिन कार्यक्रम में कभी समय के साथ कटौती करने में सहमत नहीं होता है। गृहस्थ जीवन में धन की कमी होती है, तो भी नींद नहीं आती है और धन अधिक मात्रा में हो तो भी रात को नींद नहीं आती है। दोनों तरफ समस्या है। हर व्यक्ति धार्मिक श्रावक भी समय आने पर ही उस समय जिसकी आवश्यकता पड़ती है तो ही याद किया जाता है। इसके पहले और बाद में कभी याद नहीं रखता है।