- Hindi News
- चाकूबाजी केस में 5 बालअपचारी संप्रेषण गृह भेजे
चाकूबाजी केस में 5 बालअपचारी संप्रेषण गृह भेजे
डूंगरपुर| महारावलस्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच बाल अपचारियों (हमले के आरोपी) को अधिग्रहित (पकड़ा) किया है। पांचों अपचारियों को गुरुवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। यहां उसे उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया। गौरतलब है कि बुधवार रात को बांसड़वाड़ा निवासी भैरूलाल बांसड़ (18) पर इन अपचारियों ने चाकू से हमला कर दिया था। चाकू उसके सीने पर लगा, जिसके बाद अपचारी मौके से भाग गए थे। वहीं, भैरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। इस वारदात के बाद एहतियात के तौर पर कोतवाली पुलिस गुरुवार को स्थिति पर नजर रखे रही।
25 सितंबर को प्रकाशित खबर