पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रॉयल्टी देने को तैयार है विभाग व्यवस्था करें

रॉयल्टी देने को तैयार है विभाग व्यवस्था करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| जिलाठेकेदार संघ अध्यक्ष केके गुप्ता ने बजरी ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल को लेकर गुरुवार को विभाग को आड़े हाथों लिया। गुप्ता गुरुवार को अस्थाई रेती स्टैंड स्थित धरना स्थल पहुंचे। ट्रक ऑपरेटर्स से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। गुप्ता ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर बताया कि हड़ताल के कारण सभी निर्माण कार्य रुके हुए हैं। खनन विभाग रेती के ट्रकों की धरपकड़ कर भारी पैनल्टी वसूल रहा है। इससे तंग आकर ट्रक मालिकों ने हड़ताल की है। जिले में विकास कार्य ठप हो गए है। कलेक्टर से भी फोन पर इस संबंधित बात की, जिस पर समाधान का आश्वासन दिया है।