- Hindi News
- डिवाइडर बने तो विद्युत निगम आगे बढ़ाए टावर लगाने का काम
डिवाइडर बने तो विद्युत निगम आगे बढ़ाए टावर लगाने का काम
शहरके तहसील चौराहा से सिंटेक्स तक डिवाइडर बन जाते हैं तो दो करोड़ की लागत से इस मार्ग पर विद्युत टावर सिस्टम लग सकता है। विद्युत निगम को आरएपीडीपीआर योजना में शहरी विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए सात करोड़ की राशि उपलब्ध हुई है। इसी राशि के तहत पातापुर में 33 केवी जीएसएस निर्माण और सिंटेक्स से तीजवड़ तक विद्युत टावर लगाने की योजना है। विद्युत निगम को सिंटेक्स चौराहा से तहसील तक डिवाइडर बनाने का इंतजार है। जिससे विद्युत टावर सीधे ही डिवाइडर पर लगाकर शहर की बिजली सप्लाई को सुधारा जा सकेगा।
अभीयह है स्थिति
शहरके तहसील चौराहा से सिंटेक्स तक तीस वर्ष पुराने बिजली तार और पोल लगे हुए हैं। यह बिजली के पोल जंग खाकर खोखले हो चुके हैं। इन्हें बदलने की सख्त आवश्यकता है। इसके साथ ही पातापुर में नया जीएसएस कार्य शुरू होने से 33 केवी हाइटेंशन लाइन को पावर हाऊस से ले जाना है। ऐसे में विद्युत टावर जल्द ही लगाए जाएंगे। निगम विद्युत टावर को सड़क के किनारे नहीं लगाकर मध्य में डिवाइडर पर लगाना चाहता है। जिससे भविष्य में सड़क चौड़ी होने पर विद्युत तार से कोई छेड़छाड़ नहीं हो, लेकिन अब विद्युत निगम डिवाइडर बनाने और जगह चिन्हीकरण के लिए किसका दरवाजा खटखटाए यह सोच रहा है। सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग के पास है। वहीं, नगर परिषद इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। विद्युत निगम को सिर्फ विद्युत टावर लगाने और तार बदलने की स्वीकृति है।
दोकरोड़ की लागत का है कार्य
सिंटेक्सएरिया में 33 केवी जीएसएस, बिजली के तार और सिंटेक्स से तीजवड़ तक विद्युत टावर लगाने का करीबन 2 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। निगम इस राशि का उपयोग शहर की बिजली सप्लाई व्यवस्था को मजबूत करने में करना चाहता है। ऐसे में तहसील चौराहा से सिंटेक्स तक डिवाइडर का निर्माण हो जाए तो टावर इस पर लगाए जा सकते हैं।
डिवाइडरबनाने के थे आदेश
कलेक्टरने भी शहरी विकास और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग को तहसील चौराहा से सिंटेक्स तक डिवाइडर बनवाने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों की अभी तक कोई पालना नहीं हुई है।
^विद्युत निगम योजना के अनुसार सड़क के किनारे विद्युत टावर लगा देगी। भविष्य में जब सड़क चौड़ी होगी तो विद्युत टावर हटाने और तारों को शिफ्टिंग करने का चार्ज नगर परिषद अथ