पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इको क्लब गतिविधियों का प्रभावी आयोजन हो

इको क्लब गतिविधियों का प्रभावी आयोजन हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। राजस्थानराज्य भारत स्काउट गाइड डूंगरपुर की ओर से इको क्लब प्रभारियों की कार्यशाला हुई। डीईओ माध्यमिक कांतिलाल डामोर ने जिले के प्रत्येक स्कूल में स्काउट गाइड प्रवृत्ति का अनिवार्य रूप से सक्रिय संचालन और पंजीकृत स्कूलों में इको क्लब गतिविधियों के प्रभावी आयोजन की जानकारी दी। गटूलाल बलाई ने गतिविधियों के बारे में बताया।

सहायक वन संरक्षक धनपतसिंह राठौड़ ने जिले की जैव विविधता, औषधीय पौधों, पक्षियों, वन्य जीवों पर प्रकाश डाला। सीओ स्काउट छैल बिहारी शर्मा ने इको क्लब गतिविधियों की तकनीकी जानकारी दी। सुनील पंड्या, नानालाल अहारी, कारूलाल तेली ने भी विचार रखे। आभार ओमवती चंदेल ने माना। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।