- Hindi News
- युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कल होगी विशेष ग्राम सभाएं
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कल होगी विशेष ग्राम सभाएं
नोट : तीनमाह का यह प्रशिक्षण पूर्णतया नि:शुल्क होगा, जिसके तहत आवासीय प्रशिक्षण में रहने खाने की व्यवस्था भी नि:शुल्क की गई है। 43 एजेंसियां देगी प्रशिक्षण, जिला मुख्यालय पर होगा प्रशिक्षण सरकार ने इस योजना के लिए 43 एजेंसियों का चयन किया है। जो जिला मुख्यालय पर ही प्रशिक्षण केंद्र चलाएंगी।
इन्हें मिलेगा प्रशिक्षण
.18 से 35 वर्ष की आयु वाले वे युवा जो बीपीएल हों।
. वे युवा, जिन्होंने पिछले प्रत्येक तीन वर्षों में कम से कम 35 दिनों तक नरेगा में काम किया हो।
20ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण
भास्कर न्यूज। डूंगरपुर
राज्यसरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के बीपीएल परिवारों को रोजगार से जोड़ने की अभिनव योजना के तहत विशेष ग्रामसभाएं करने का फैसला लिया है। 10 दिसंबर को इसे लेकर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें उन युवाओं का चयन किया जाएगा, जो कि सरकारी प्रशिक्षण के जरिए कुछ सीख कर काम करना चाहते हैं। इसमें कौशल विकास योजना के तहत इन युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यहहै योजना
केंद्रसरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पं. दीनदयाल ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत इस कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। इसके तहत जरूरतमंद ग्रामीण युवाओं काे कौशल विकास और रोजगार प्राप्त करने में सहयोग प्रदान किया जाना है। इसमें खर्च होने वाली कुल राशि का 75 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार 25 फीसदी राज्य सरकार को वहन करना है। आने वाले वर्ष में एक लाख युवाओं को इसके तहत कौशल प्रशिक्षण दिया जाना है। इस योजना से ग्रामीण इलाकों सहित कई युवकों को लाभ मिलेगा। इससे वे अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।
. सूचना एवं प्रौद्योगिकी
. रिटेल मार्केटिंग
.मेडिकल नर्सिंग
. स्वास्थ्य देखभाल
. ड्यूटी कल्चर कैश सज्जा
.वस्त्र परिधान
.पर्यटन और भवन निर्माण
. इलेक्ट्रॉनिक्स
. सुरक्षा गार्ड
. फेब्रिकेशन
. बैंकिंग लेखांकन
. हॉस्पिटेलिटी
. खाद्य प्रसंस्करण संरक्षण
. कूरियर लॉजिस्टिक्स
. सामग्री प्रबंधन
. यात्रा एवं पर्यटन
. भवन निर्माण
. विनिर्माण उत्पादन
. सुरक्षा सुपरवाइजर
. इलेक्ट्रिकल्स
^रोजगार की चाह रखने वाले युवाओं को 10 दिसंबर को होने वाली ग्रामसभाओं में जाना होगा। वहां युवाओं का पंजीयन किया जाएगा। युवा जिस क्षेत्र में प्रशिक्षण लेना