पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाली रैली, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

निकाली रैली, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्सफैडरेशन ऑफ इंडिया ने स्कूल-कॉलेजों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों के विरोध में सोमवार को डूंगरपुर शहर में रैली निकाली। कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। एसएफआई के आह्वान पर सोमवार दोपहर को एसबीपी कॉलेज ग्राउंड से विद्यार्थियों की रैली रवाना हुई। नारेबाजी करते हुए रैली पुराना बस स्टैंड, तहसील चौराहा से कलेक्ट्री पहुंची। यहां जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में 6 सूत्री मांगे रखी है। जिला महासचिव लक्ष्मणलाल ताबियाड़ ने बताया कि एसबीपी कॉलेज में प्रोफेसर के स्वीकृत 84 पद में से 21 ही कार्यरत हैं।

वीकेबी कॉलेज में आधे से अधिक पद खाली हैं। सरकारी स्कूलों में भी अध्यापकों के पद खाली है। जनजाति आश्रम छात्रावाओं में अनियमितता को रोकने, विद्यार्थियों को गैस कनेक्शन देने और प्रति विद्यार्थी केरोसीन 2 लीटर से बढ़ाकर 5 लीटर करने, छात्रवृत्ति मूल्य सूचकांक के आधार पर जोड़कर देने की मांग रखी है। रैली में अध्यक्ष हेमंत डामोर, अनिल बरंडा, सुरेंद्र हड़ात, अनिल डामोर, हरिश खराड़ी, राजेंद्र डोडा, सुनिता रोत, मनीषा मौजूद थे।

सोमवार को शहर में एसएफआई की ओर से एसबीपी कॉलेज मैदान से निकाली गई रैली। कलेक्ट्री के सामने सीएम का पुतला फूंकते एसएफआई कार्यकर्ता।