पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीन मंच की जिलास्तरीय प्रतियोगिता

मीन मंच की जिलास्तरीय प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। जिलास्तरीयमीना मंच स्पर्धा सोमवार को बीआरसीएफ कार्यालय में हुई। स्पर्धा में मीना मंच की बालिकाओं ने कला कौशल, नाटक, समस्या, समाधान, बाल सरंक्षण, प्रश्नोत्तरी, रोल मॉडल एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किया। विजेता टीम को राज्यस्तरीय मीना मंच स्पर्धा लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी आभा मेहता और अध्यक्षता एडीपीसी करुणाशंकर जोशी थे। इसमें प्रत्येक ब्लॉक से एक सुगमकर्ता शिक्षिका एवं चार मीना प्रेरकों ने भाग लिया। एपीसी लोकेश चौबीसा ने बताया कि राज्यस्तरीय मीना मंच स्पर्धा 24 जनवरी को जयपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर केआरपी आजाद दुर्गा, पीए चेतनलाल जैन, भीमसिंह अहाडा, आरपी नगीनराम हडात, लोकेश जोशी, रोहित सोमपुरा सहित सदस्य मौजूद थे।