- Hindi News
- 108 एंबुलेंस कार्मिकों ने की गामड़ी अहाड़ा अस्पताल में इलाज नहीं मिलने की शिकायत
108 एंबुलेंस कार्मिकों ने की गामड़ी अहाड़ा अस्पताल में इलाज नहीं मिलने की शिकायत
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र गामड़ी अहाड़ा में आने वाले मरीजों को इलाज नहीं मिलने की शिकायत की गई है।
108 एंबुलेंस के कार्मिकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि गामड़ी अहाड़ा में आए दिन मरीजों को इलाज के लिए ला रहे हैं। एंबुलेंस द्वारा मरीजों को आने के बाद स्टाफ नहीं मिलता है। संबंधित डॉक्टर से बात करने पर स्टाफ नहीं होने का ही हवाला दिया जाता है। गामड़ी अहाड़ा अस्पताल में 8 का स्टाफ पहले था, लेकिन इसमें से 6 के स्टाफ को अन्य जगह पर डेपुटेशन पर लगा दिया गया है। इस बारे में कई बार अधिकारियों, सरपंच और प्रधान को भी बताया, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। गामड़ी अहाड़ा गुजरात बॉर्डर से सटा क्षेत्र का एकमात्र सीएचसी है। जहां, मरीजों को इलाज नहीं मिलने से परेशान होना पड़ता है। कई बार मरीज को इलाज नहीं मिलने पर उसके परिजन 108 एंबुलेंस कर्मचारियों से भी झगड़ा करने पर उतर आते हैं। कार्मिकों ने अस्पताल में स्टाफ लगाकर व्यवस्थाओं में सुधार करवाने की मांग की है।