- Hindi News
- यंग आइडियाज टेलेंट हंट आर्ट्स कॉम्पिटिशन का फाइनल आज
यंग आइडियाज टेलेंट हंट आर्ट्स कॉम्पिटिशन का फाइनल आज
डूंगरपुर|एप्पल एनिमेशनकम्प्यूटर संस्थान की ओर से पहली बार आयोजित किए गए यंग आइडिया टेलेंट हंट आर्ट्स कॉम्पिटिशन का फाइनल रविवार को वीकेबी गर्ल्स कॉलेज में सुबह 11 बजे होगा। संस्थान निदेशक हार्दिक द्विवेदी सहायक निदेशक मयूर जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चैम्बर अध्यक्ष केके गुप्ता होंगे। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य दीपक शाह करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कांतिलाल डामोर होंगे।