- Hindi News
- जनसंख्या शिक्षा पर जीवन कौशल बाल मेला कल से
जनसंख्या शिक्षा पर जीवन कौशल बाल मेला कल से
डूंगरपुर|बच्चों मेंजनसंख्या शिक्षा को लेकर जीवन कौशल विकास बाल मेला सोमवार और मंगलवार को महारावल स्कूल में आयोजित होगा। डीईओ प्रारंभिक आभा मेहता ने बताया कि आयोजक स्कूल महारावल में कक्षा 6 से 8 तक बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में निजी और सरकारी विद्यालयों के बच्चे भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजक स्कूल के प्रधानाचार्य धनप्रकाश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला स्तर पर विजेता बच्चों को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में आओ चित्र बनाएं, आओ गीत गाएं, वाद-विवाद प्रतियोगिता, जनसंख्या क्विज प्रतियोगिता और भूमिका निर्वहन होगी।