पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सरकार की कार्यशैली को जनता ने नकारा : पायलट

भाजपा सरकार की कार्यशैली को जनता ने नकारा : पायलट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। कांग्रेसके प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने पंचायत राज चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस के 12 जिला प्रमुख बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज के नतीजे कांग्रेस पार्टी के लिए उत्साह-वर्धक होने के साथ ही भाजपा की राज्य सरकार की कार्यशैली के प्रति अविश्वास के प्रतीक हैं। पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले धौलपुर में कांग्रेस सभी 5 पंचायत समितियों पर जीती है। भाजपा का परंपरागत हाड़ौती गढ़ ढह गया है। अलवर, नागौर झुंझुनूं जिला परिषदों में कांग्रेस के जिला प्रमुख बनना भाजपा की बड़ी हार है। उन्होंने कहा कि जयपुर, बारां, डूंगरपुर, धौलपुर, सीकर सिरोही में भाजपा के जिला प्रमुख निर्वाचित होने के बावजूद भी इन जिलों में कांग्रेस के प्रधान भाजपा से अधिक संख्या में चुने गए हैं। कांग्रेस को 41 प्रतिशत और भाजपा को 43.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। लोकसभा चुनाव-2014 से तुलना की जाए भाजपा के मत प्रतिशत में 11.5 प्रतिशत की कमी हुई है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के दौरान 38 लाख वोटों से भाजपा से पीछे रही थी, वहीं अब यह फासला मात्र 6 लाख का रह गया है।

जाना इस बात का द्योतक है कि भाजपा के प्रति लोगों में अविश्वास बढ़ा है।