3.18 करोड़ का ऋण वितरण
डूंगरपुर। बैंकऑफ बड़ौदा की ओर से बुधवार को डूंगरपुर में ऋण वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय व्यवसाय विकास प्रबंधक बीएल जैन थे। समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक के आर खाटवा ने बताया कि कार्यक्रम में बैंक की 16 शाखाओं ने भाग लिया और कृषि संबंधित कार्यों के लिए 3.18 करोड़ सहित कुल 7.61 करोड़ रुपए का ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम में 125 लाभार्थियों ने भाग लिया।