वार्ड 12 और 13 में शिविर 26 और 27 को
डूंगरपुर। जिलेमें संचालित भामाशाह योजना के तहत वार्ड संख्या 12 और 13 में 26 और 27 सितंबर को भामाशाह नामांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि शिविर का आयोजन दर्जियों के नोहरे में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि वार्डवासियों से आह्वान किया गया है कि वे अपने परिवार सहित शिविर में उपस्थित होकर भामाशाह नामांकन करवाएं।