पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यस्ततम क्षेत्र में 11 केवी के टूटे तार में पौन घंटे तक दौड़ता रहा करंट

व्यस्ततम क्षेत्र में 11 केवी के टूटे तार में पौन घंटे तक दौड़ता रहा करंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। विद्युतनिगम के अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की ढिलाई के कारण शहर के सबसे व्यस्ततम मार्केट में बिजली के तार को ठीक करने में दो घंटे लग गए। यही नहीं तार टूटने के बाद करीब 40 मिनट तक उसमें करंट भी जारी रहने से हादसा हो सकता था। इस व्यवस्था को संभालने वाले कर्मचारी जेईएन, एईएन के सरकारी सीयूजी मोबाइल भी नेटवर्क से बाहर हो गए।

शहर के नए बस स्टेंड तिराहे पर एक बिजली पोल से बुधवार शाम को 11 केवी लाइन का बिजली का तार शाम को करीब 6 बजे टूट गया। तार टूटने के बाद चिंगारी उठने के साथ ही बिजली सप्लाई ठप हो गई। व्यापारियों राहगीरों ने विद्युत निगम के कंट्रोल रूम पर सूचना देने के काफी प्रयास किए, लेकिन वहां कोई फोन उठाने वाला भी नहीं था। इसके बाद व्यापारियों ने एक तकनीकी कर्मचारी को मोबाइल पर सूचना देकर वायर टूटने की जानकारी दी। तकनीकी कर्मचारी ने निजी मोबाइल पर कंट्रोल रूम पर सूचना देकर शाम 6.40 बजे बिजली सप्लाई बंद कराई। सप्लाई ठप होने के करीब 40 मिनट बाद विद्युत निगम की टीम के सदस्य लाइन की लोकेशन देखने आए। इसके बाद करीब दो घंटे बाद सुधार हुआ और बिजली सप्लाई शुरू की गई। इस स्थिति के चलते शहर में शाम 8 बजे बिजली सप्लाई शुरू हो पाई। जिसके कारण करीब 8 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।

टलगया हादसा : शहरमें बिजली तारों की दुरस्तीकरण के नाम पर कई घंटे बिजली कटौती की जाती है। इसके बावजूद निगम की लापरवाही के कारण बुधवार शाम को नए बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी का तार टूटकर नीचे गिर गया। उस समय मौके पर आमजन तथा वाहन नहीं होने से कोई बड़ा हादस होने से बच गया।

बेसिक फोन बंद और मोबाइल भी संपर्क क्षेत्र से बाहर

बिजलीतार गिरने के साथ ही आम उपभोक्ताओं ने सूचना देने कारण जानने के लिए विद्युत निगम के कंट्रोल रूम 02942-23420 पर सूचना देनी चाही। कंट्रोल रूम पर कोई फोन ही नहीं उठा रहा था। यही हाल जेईएन एईएन के जनसुविधा मोबाइल नंबर का था। सरकार की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों तथा विद्युत अधिकारियों को जनसुविधा के लिए सीयूजी प्लान के मोबाइल दे रखे हैं। इसके बावजूद शहर जेईएन, शहर एईएन के मोबाइल फोन नॉट रीचेबल हो गए।

नया बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी का टूटा तार।