- Hindi News
- पारिवारिक झगड़े में पिता ने बड़े बेटे पर किया हमला
पारिवारिक झगड़े में पिता ने बड़े बेटे पर किया हमला
डूंगरपुर। पारिवारिकझगड़े को लेकर एक पिता और छोटे बेटे ने मिलकर बड़े बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल बड़े बेटे को उदयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
थानाधिकारी ने बताया कि पाटनपुरा निवासी नरेंद्र पुत्र धुरिया मीणा ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका छोटे भाई नीला मीणा और पिता धुलिया मीणा के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा है। पिछले दिनों वह उदयपुर से घर आया था। इसके बाद मंगलवार रात को विवाद को लेकर घर आए उसके पिता धुलिया के हाथ में दो नाल बंदूक थी, जिसे नरेंद्र ने छीन लिया। इससे आवेश में आए पिता ने छोटे बेटे के हाथ में पकड़ी कुल्हाड़ी को लेकर बड़े बेटे नरेंद्र के सिर पर दो वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसे इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।