- Hindi News
- लोक अदालत ने दो बिछड़े दंपतियों को मिलाया
लोक अदालत ने दो बिछड़े दंपतियों को मिलाया
डूंगरपुर। जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण डूंगरपुर की ओर से मेगा लोक अदालत में जिला वैकल्पिक विवाद निस्तारण केंद्र डूंगरपुर के माध्यम से पारिवारिक न्यायालय के दो प्रकरणों का निस्तारण करते हुए दो पति-प|ी का राजीनामे से विवाद सुलझाते हुए फिर एक किया गया। तस्लीम बनाक मोहम्मद सलीम के बीच वर्ष 2013 से एवं अंजना उर्फ भावना बनाम दिनेश के बीच ढाई साल से चल रहे पारिवारिक विवाद को मध्यस्थता के जरिए राजीनामा करवाया गया। जिला वैकल्पिक विवाद निस्तारण केंद्र को अगस्त माह में प्राप्त हुए, जिन्हें एक माह में ही राजीनामा करवाते हुए दोनों पति-प|ी को एक करवाया गया। अधिवक्ता अब्दुल सलाम गौरी, प्रकाश पटेल, अमृतलाल पंचाल उपस्थित थे। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) डूंगरपुर ने दोनों का स्वागत कर राजीखुशी से रहने के लिए घर रवाना किया।