- Hindi News
- भारत विकास परिषद की ओर से समूह गान प्रतियोगिता
भारत विकास परिषद की ओर से समूह गान प्रतियोगिता
डूंगरपुर। भारतविकास परिषद की ओर से बुधवार को शिक्षक संस्थाओं ने समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के तहत श्रीनाथ सीनियर सैकेंडरी स्कूल में युवा शाखा द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता की गई। वहीं, महिला शाखा द्वारा वीकेबी कॉलेज में संस्कृत समूह गान एवं लोक गीत प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद दक्षिण प्रांत के प्रांतीय महासचिव गिरिश पानेरी, अध्यक्षता युवा शाखा अध्यक्ष कमल कामरा तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष मधुप पंड्या, युवा शाखा सचिव अनिल सुथार, महिला शाखा सचिव प्रभा पडंया, महिला शाखा संरक्षक ललिता पानेरी, संस्था प्रधानाचार्य हीरालाल शाह दीपक दीक्षित थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय समूह गान में प्रथम देवेंद्र बालिका स्कूल तथा द्वितीय श्रीनाथ सीनियर सैकेंडरी स्कूल रही। संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम श्रीनाथ स्कूल, द्वितीय विद्या निकेतन स्कूल रही। महिला शाखा द्वारा लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम श्रीनाथ स्कूल और द्वितीय देवेंद्र गर्ल्स स्कूल रही। दूसरी अोर समूह गान, भारत जानो प्रतियोगिता और संस्कृत गान प्रतियोगिता हुई। अध्यक्ष हंसमुख पंड्या, सचिव प्रकाश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 सितंबर को राजकीय बालिका टाउन सुबह 11 बजे राष्ट्रीय समूह गान और राष्ट्रीय संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता हुई। इसी क्रम में 30 सितंबर को राजकीय महारावल उमावि में सुबह 11 बजे भारत जानो स्पर्धा होगी।