- Hindi News
- पे मैनेजर एप्लीकेशन में बैंक रिपोर्ट उपलब्ध
पे-मैनेजर एप्लीकेशन में बैंक रिपोर्ट उपलब्ध
डूंगरपुर। कोषाधिकारीब्रह्म प्रकाश शर्मा ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्य सरकार द्वारा पे-मैनेजर एप्लीकेशन पर उपलब्ध कार्मियों एवं तृतीय पक्षकारों का बैंक विवरण डीडीओ लॉगिन पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें वेतन रिपोर्ट एफ वीसी रिपोर्ट मे बैंक संबंधित बैंक रिपोर्ट के माध्यम से खातों की जांच की जा सकती है। उन्होंने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों से आह्वान किया कि कार्मिकों एवं तृतीय पक्षकारों के खातों की जांच कर लेवें ताकि गलत भुगतान से बचा जा सके। गलत बैंक खाते में राशि जमा होने की स्थिति मे सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आहरण वितरण अधिकारी का ही होगा।