पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडि़तों को पहुंचाई 51 हजार की राशि

जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडि़तों को पहुंचाई 51 हजार की राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। गुरुकुलसंस्थान की ओर से जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए 51 हजार रुपए की राशि का चैक बुधवार को जिला कलेक्टर को दिया। संस्था के प्रशासनिक निदेशक सतीष एम जोशी ने बताया कि कश्मीर में आयी बाढ़ के कारण वहां के निवासियों को सहयोग करने के लिए गुरुकुल सेंट्रल एकेडमी, कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थान के सदस्यों द्वारा एकत्रित की गई 51 हजार की राशि को प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम कलेक्टर को दी गई। इस अवसर पर प्रशासनिक निदेशक सतीष एम जोशी, प्रधानाध्यापिक संध्या पंडया, रविंद्रसिंह अहाडा, कमलेश सोमपुरा, विद्यार्थी इशिका पंडया, मोहित,सत्यम जोशी, याक्षी चौबीसा भी मौजूद थे।