- Hindi News
- आचार्य पदरोहण और दीक्षा महोत्सव का साक्षी बनेगा शहर
आचार्य पदरोहण और दीक्षा महोत्सव का साक्षी बनेगा शहर
डूंगरपुर| आचार्यअभिनंदन सागर महाराज के समाधी होने के बाद मुनि अनेकांत सागर महाराज का पदरोहण दीक्षा महोत्सव 22 फरवरी को शहर में होगा।
पुराने शहर के जैन बोर्डिंग में संसघ विराजमान मुनि अनेकांत सागर महाराज ने मंगलवार को साधु सेवा समिति के माध्यम से बताया कि आचार्य अभिनंदन सागर महाराज जिनसे उन्होंने दीक्षा प्राप्त की थी। उनके 19 जनवरी को समाधी होने के बाद पदरोहण कार्यक्रम 22 फरवरी को डूंगरपुर शहर में होगा। इससे पूर्व मुनि ने आत्मकल्याण की व्याख्यान करते हुए कहा कि संसार के प्राणियों में सदाचार, सद्भाव की भावना जागृत करने का कार्य गुरु ही करता है। शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि हिन्दू धर्म में 24 अवतार, मुस्लिम धर्म में 24 पैगम्बर और जैन धर्म में 24 तीर्थकर हुए है।
उन्होंने गुरु की महिमा को बताते हुए कहा कि गुरु मनुष्य के दिल, दिमाग को प्रभावित करता है। उपदेश से व्यक्ति सुधरता सकता है यह जरुरी नहीं है लेकिन उपदेश का प्रभाव उस पर जरुर डाल सकता है। उन्होंने इस संसार में सबसे दुलर्भता की जानकारी देते हुए गुरु और माता-पिता को अनमोल बताया। इस अवसर पर समिति के राजेश डेंडू, भरत नागदा, ऋषभ कासलीवाल सहित जैन बंधु मौजूद थे।