पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मस्तान बाबा का उर्स कल से

मस्तान बाबा का उर्स कल से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| हजरतकीबला मस्तान बाबा का सालाना 21वां उर्स मुबारक 12 से 14 फरवरी तक होगा।

दरगाह कमेटी के सदर अल्लाहनूर मंसूरी ने बताया कि उर्स में वागड़, मेवाड़ के साथ ही मध्यप्रदेश, गुजरात के भी कई जायरीन शिरकत करेंगे। 12 फरवरी को जोहर की नमाज के बाद परचम कुशाई के साथ तीन दिवसीय उर्स की शुरुआत होगी। कुरआन ख्वानी में शहर के लोग शामिल होंगे। बाद नमाज इशा रात के समय महफिले मिलाद का आयोजन होगा। जिसमें मुकामी उलमा तकरीर पेश करेंगे। दूसरे दिन 13 फरवरी को बाद नमाज इशा महफिले कव्वाली का आयोजन होगा। इसमें कव्वाल अनवर साबरी जबलपुर, यूसुफ फारूखी रतलाम अपने कलाम पेश करेंगे। अंतिम दिन 14 फरवरी को सुबह 4.30 बजे संदल की रस्म होगी। सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक आमन्याज का आयोजन होगा। बाद नमाज जोहर 2.30 बजे चादर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा।

मस्तान बाबा की दरगाह से जुलूस शहर में घूमते हुए शाम 6 बजे वापस दरगाह पर आएगा और चादर शरीफ पेश की जाएगी। इसके बाद कुल की रस्म के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा।