पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २२ तालाबों को संवारने पर खर्च होंगे 3.35 करोड़, ऐतिहािसक धरोहर सहेजेंगे

२२ तालाबों को संवारने पर खर्च होंगे 3.35 करोड़, ऐतिहािसक धरोहर सहेजेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर | मनरेगासे अब गांवों के बदहाल ऐतिहासिक तालाबों का रुप संवारा जाएगा। मनरेगा की हरित धारा राजस्थान योजना कैटेगरी के जरिए 22 गांव के तालाबों को ठीक-ठाक किया जाएगा और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसमें उन्हीं तालाबों का चयन किया गया है, जो 80 से 300 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता वाले हैं। प्रोजेक्ट में यदि पहले से बने घाट टूट गए हैं तो उन्हें ठीक किया जाएगा। घाट नहीं हैं तो पक्की जमीन देखकर तालाब किनारे घाट भी बनाए जाएंगे। नहरों की मरम्मत होगी। इस पर 3 करोड़ 35 लाख 60 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट के तहत इस राशि में से 2 करोड़ 1 लाख रुपए तो केवल मजदूरों पर खर्च होंगे, जिससे गांव के गरीबों को रोजगार भी मिलेगा। शेष 1 करोड़ 34 लाख 60 हजार रुपए की राशि मटेरियल खरीदने पर खर्च होगी।