- Hindi News
- सरपंच को अयोग्य घोषित किया जाए, बड़गामा के लोग कलेक्टर से मिले
सरपंच को अयोग्य घोषित किया जाए, बड़गामा के लोग कलेक्टर से मिले
डूंगरपुर | ग्रामपंचायत नईबस्ती बड़गामा के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नवनिर्वाचित सरपंच को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। गांव के बापूलाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि नवनिर्वाचित सरपंच प्रताप अहारी ने संतान संबंधी गलत जानकारी दी है। उनके तीन से अधिक संतानें हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। इसी तरह बड़गामा गांव के ही वाला ने वार्डपंच मगनलाल अहारी के खिलाफ भी संतान संबंधी जानकारी छुपाने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।