पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा उपनिदेशक को बताई समस्याएं

शिक्षा उपनिदेशक को बताई समस्याएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी बुधवार को उपनिदेशक भरत मेहता से मिलकर शिक्षक समस्याओं को बताया। संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन जिला महामंत्री ऋषिन चौबीसा ने बताया कि तृतीय वेतन श्रृंखला से द्वितीय वेतन श्रृंखला में पदोन्नत शिक्षकों और आरपीएससी चयनित शिक्षकों के ब्लॉक जिला बदल कर पदस्थापना किए जाने पर रोष प्रकट किया। उनहोंने शिक्षकों को लम्बे इंतजार के बाद पदोन्नति का लाभ मिला है एवं जिले में रामसा के अन्र्तगत अनेक पद रिक्त है ऐसे में रामसा के पदो पर पदस्थापना दिए जाने से पदोन्नत शिक्षकों को उसी ब्लॉक में पदोन्नति का लाभ मिल जाता है। जिस ब्लॉक में वह कार्यरत थे और जिले से बाहर नहीं जाना पडता है। साथ ही कार्यग्रहण तिथि को आगे बढ़ाने की मांग रखी। प्रतिनिधी मंडल में रामलाल कटारा, पोपटलाल कटारा, विशाल पंडया सहित शिक्षक पदाधिकारी मौजूद थे।