पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक के कत्ल की आशंका

युवक के कत्ल की आशंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। डेढ़महीने पहले एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में मझौला गांव के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटनाक्रम को लेकर मझौला गांव के लोगों की बैठक मंगलवार को स्कूल के पीछे की तरफ हुई। इसमें 21 दिसंबर को अमरा पुत्र वेला की हत्या करने की आशंका जताई गई। लोगों ने गांव के ही देवीलाल, मनजी पर शंका व्यक्त की है। बैठक के बाद गांव का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी के पास पहुंचा और घटना के बारे में बताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बैठक में गणेश घोघरा, रामजी बलात, हरीश बलात, सवाजी बलात, जीवालाल, लक्ष्मण, दिनेश घोघरा, बाबूलाल, वखतराम मौजूद थे।

डूंगरपुर. हत्या की आशंका को लेकर मझौला गांव में आयोजित बैठक में मौजूद लोग।