- Hindi News
- वार्डपंच ने की पंचायत बैठक की सूचना नहीं देने की शिकायत
वार्डपंच ने की पंचायत बैठक की सूचना नहीं देने की शिकायत
डूंगरपुर। ग्रामपंचायत धंबोला की एक वार्डपंच ने पंचायत बैठक की सूचना नहीं देने की शिकायत की है। वार्डपंच प्रमिला प|ी अरविंद रावल ने शिकायत में बताया है कि मंगलवार को पंचायत की बैठक थी, लेकिन उसे सूचना नहीं दी गई। बावजूद वह बैठक में गई तो सरपंच पुत्र ने उसके साथ अभद्रता की और धक्के मारकर बाहर निकाल दियाद्ध वार्ड पंच ने मामले की कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं वार्डपंच प्रमिला ने इस संबंध में सरपंच पुत्र और एक अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थानाधिकारी धंबोला को परिवाद सौंपा है।