- Hindi News
- उन्नत बीज से लहलहाई चने की फसल, लक्ष्मणपुरा में प्रदर्शन किया
उन्नत बीज से लहलहाई चने की फसल, लक्ष्मणपुरा में प्रदर्शन किया
डूंगरपुर|कृषि विज्ञानकेंद्र की ओर से उपलब्ध कराए गए उन्नत बीज से लक्ष्मणपुरा में चने की फसल अब लहलहाने लगी है। चने की उन्नत फसलों का कृषि विज्ञान केंद्र फलोज की ओर से मंगलवार को लक्ष्मणपुरा गांव में प्रदर्शन किया गया। पौध संरक्षण वैज्ञानिक बीएल रोत, कार्यक्रम सहायक कैलाश खराड़ी, रामजीतसिंह ने किसानों को बताया कि उनकी ओर से उपलब्ध कराए गए बीज से बड़े दाने के चने की फसल की पैदावार हुई है।