पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन महाराज की जयंती पर स्पर्धाएं

अग्रसेन महाराज की जयंती पर स्पर्धाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। अग्रसेनमहाराज की जयंती पर स्पर्धाओं में अग्रवाल समाजबंधुओं ने भाग लिया। महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला गुप्ता के सानिध्य में हुई निबंध स्पर्धा में यश मित्तल और दिशी मित्तल प्रथम, आस्था गोयनका द्वितीय, रंगोली में यशवी अग्रवाल प्रथम, आस्था गोयनका और दिशी मित्तल दूसरे, ग्रीटिंग मेकिंग में कंचन अग्रवाल प्रथम, छवि अग्रवाल और पार्थ मित्तल दूसरे, हैंड राइटिंग में कंचन अग्रवाल प्रथम, पार्थ अग्रवाल जागृत मित्तल दूसरे पायदान पर रहे। कलर भरने की स्पर्धा में एेश्वर्या गोयल पहले, दिशी मित्तल दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की साड़ी फॉल लगाने की प्रतियोगिता में ज्योति अग्रवाल पहले और ऋतु मित्तल दूसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व सुबह महाराज अग्रसेन की पूजा की गई। समाजध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल, संरक्षक केके. गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, मदन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हेमा गुप्ता, शिल्पी, ऋतु मित्तल ने विचार रखे।

डूंगरपुर. अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।