- Hindi News
- शहर में 66 युवाओं ने किया रक्तदान, 150 ने लिया संकल्प
शहर में 66 युवाओं ने किया रक्तदान, 150 ने लिया संकल्प
डूंगरपुर। अस्पतालमें आने वाले इमरजेंसी के रोगियों को समय पर खून उपलब्ध करवाने के प्रति अपनी सामाजिक भागीदारी का निर्वहन करने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के खास मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के 66 युवाओं ने रक्तदान किया। वहीं, 150 से अधिक युवाओं ने आवश्यकता होने पर तत्काल रक्तदान करने के संकल्प पत्र भी भरे।
पंडित उपाध्याय की जयंती पर पर रक्तदान शिविर का यह खास आयोजन भाजयुमो की ओर से महावीर इंटरनेशनल परिसर में आयोजित किया गया। मौके पर मोर्चा के 66 युवा पूरे उत्साह के साथ आगे आए और रक्तदान करते हुए आने वाले समय में भी इसके लिए तैयार रहने का संकल्प लिया। साथ ही 150 युवाओं के ब्लड ग्रुप जांचे गए, जिन्होंने भी रक्तदान के संकल्प पत्र भरे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, वरिष्ठ नेता शंकरसिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, नगर सभापति सुशीला भील, चेंबर अध्यक्ष केके गुप्ता, विधायक देवेंद्र कटारा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव चौबीसा, प्रकाश पंचाल, पंकज जैन, महिला मोर्चा की चंद्रलेखा कलासुआ, हर्षवर्धन जैन, राजेश डेंडू सहित कई लोग मौजूद थे। चिकित्सा विभाग से पद्मेश गांधी, राजेंद्र सेवक ने सहयोग किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन में भाजपा की बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, वरिष्ठ नेता शंकरसिंह सोलंकी ने पंडित दीनदयाल श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। विधायक अनीता कटारा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल, गजेंद्रसिंह चौहान, निर्मला डेंडोर, किसान मोर्चा के चंपालाल लबाना, प्रकाश पंचाल, सुदर्शन जैन, बाबूलाल, नरेंद्र पंड्या, सुदर्शन जैन, मुकेश नागदा, प्रकाश पंचाल, मौजूद थे। संचालन विधायक सुशील कटारा ने किया। आभार सुरेश फलोजिया ने माना।
पंडित दीनदयाल के आदर्शों पर चलने का आह्वान
उपाध्यायजी और श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर परे दीप प्रज्जवलन करते।