बैंक ने 1 करोड़ 15 लाख रुपए के ऋण बांटे
डूंगरपुर| एसबीबीजेन्यू कॉलोनी डूंगरपुर शाखा में शुक्रवार को ऋण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 8 आवास ऋण, 1 व्यक्तिगत ऋण, एक कार ऋण सहित 1 करोड़ 15 लाख 51 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए। उदयपुर अंचल के उपमहाप्रबंधक परमजीत कौर ने चेक बांटे। सहायक महाप्रबंधक आरके सोनी ने बैंक कार्यों की सराहना की। शाखा प्रबंधक वीके जैन, उप प्रबंधक राजेश कुमार एन. वाघेला मौजूद थे।