डूंगरपुर| राबामाविआंतरी में शिक्षक अभिभावक परिषद की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता पूर्व सरपंच जीवतराम रोत ने की। मुख्य अतिथि सरपंच हकरी देवी रोत थी। बैठक में स्कूल के शिक्षकों के साथ हुई अभद्रता के मामले की निंदा करते हुए परिषद पंचायत ने जांच के बाद आरोपों को निराधार बताया।