पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफसीआई के थाणा में बने गोदाम की बाउंड्रीवॉल कई जगह से टूटी

एफसीआई के थाणा में बने गोदाम की बाउंड्रीवॉल कई जगह से टूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एफसीआईके थाणा में बने गोदाम की बाउंड्री बारिश के दिनों में जगह-जगह से टूट गई है। हाल ही में बने गोदाम की बाउंड्री टूटने की रसद विभाग प्रशासन को भनक तक नहीं है। पहले से यहां राशन वितरण में अनियमितता की पुलिस जांच चल रही है और अब टूटी बाउंड्री से गेहूं बिना गेट पास के सहज ही पार कराए जाने की आशंका उत्पन्न हो गई है।

नव इंफ्रास्ट्रक्चर के निजी गोदाम को फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने किराए पर ले रखा है। यहां हनुमानगढ़, पीलीबंगा हरियाणा से गेहूं भरकर कवर्ड गोदाम में सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है। एफसीआई की ओर से राशन के गेहूं का कस्टोडियन है। 19 जून की रात को कलेक्टर ने गेहूं की तुलाई के उपयोग में आने वाले वे-ब्रिज शेष गोदाम को छापेमार कर सील कर दिया था। डिपो मैनेजर सोहनलाल रोत, तकनीकी सहायक महेंद्रपाल मीणा, राजस्थान स्टेट वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के मैनेजर मदनलाल तेली, नव इंफ्रास्ट्रक्चर के मालिक, प्रतिनिधि भवानीशंकर, राकेश के खिलाफ जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रशासनको क्यों नहीं बताया : इधर,गोदाम प्रशासन का कहना है कि तेज बारिश के कारण बाउंड्री ढह गई है, लेकिन उनके पास इस बात का जवाब नहीं है कि आखिर प्रशासन रसद विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। इससे बड़े पैमाने पर रात के अंधेरे में राशन का गेहूं गायब करने की गतिविधियों को फिर से अंजाम दिए जाने की आशंका उत्पन्न हो गई है।

^हमें एफसीआई गोदाम प्रबंधन से बाउंड्री कई जगह से टूटने की कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। इसे दिखवाते हैं। -मनीषभटनागर, इंस्पेक्टर,रसद विभाग डूंगरपुर।

तारबंदी भी टूटी...

वहीं,इस गोदाम की बाउंड्री मैन गेट से पीछे की ओर जाने वाले रास्ते पर कई जगह से टूट गई है। बाउंड्री के साथ मौके पर की गई तारबंदी भी टूटी हुई है। ऐसे में गोदाम से रात के समय में सहजता से गेहूं पार किया जा सकता है।

थाणा. एफसीआई गोदाम की टूटी बाउंड्री तारबंदी से बना आने जाने का रास्ता।