स्वच्छता की शपथ ली
डूंगरपुर| वरदानग्रुप की आदर्श विद्या मंदिर और नवांकुर एकेडमी स्कूल में स्वच्छता की प्रतिज्ञा दिलवाई गई। समारोह के अध्यक्ष भूपेश शर्मा, मुख्य अतिथि मुकेश श्रीमाल, विशिष्ट अतिथि राजेश चौबीसा गिरीश पानेरी थे।
वरदान ग्रुप एमडी सौरव जैन ने अथिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। पानेरी ने बसंत पंचमी का महत्व बताया। भूपेश शर्मा ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन की जानकारी दी। मुकेश श्रीमाल ने सभापति के संकल्प स्वच्छ डूंगरपुर स्वस्थ डूंगरपुर के संकल्प की शाला परिवार को शपथ दिलवाई। साथ ही पॉलीथिन के उपयोग करने की बात की। सभापति विकास में कोई कोर कसर नहीं रखंगे और डूंगरपुर के विकास में हर आम जन की भागीदार जरूरी है। प्राचार्या कामिनी देशमुख ने आभार माना।
डूंगरपुर।स्वच्छता की शपथ लेते वरदान ग्रुप की स्कूल के विद्यार्थी।