चाइल्ड लाइन ने 5 बालकों को बालश्रम से मुक्त कराया
डूंगरपुर| मुस्कानसंस्थान की ओर से संचालित ‘चाइल्ड हेल्प लाईन 1098‘‘ की टीम ने ‘‘बालश्रम एवं तस्करी को रोकने हेतु अभियान’’ के तहत शहर के विभिन्न स्थानों से बालश्रम करते बालकों को मुक्त कराया। राठौड़ ने बताया कि पुराना बस स्टैंड तथा गेपसागर की पाल के क्षेत्रों से 5 बालकों को बालश्रम से मुक्त किया। अभियान में मानव तस्करी विरोधी यूनिट के राजेन्द्रसिंह चौहान कान्सटेबल, नारायणनाथ कान्सटेबल एवं चाइल्ड लाइन टीम के भरत भट्ट, दिलीप जोशी, कमलेश जैन, बलदेव परमार ने बालश्रम से मुक्त कराया।