पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभी समाजों ने बताई समस्याएं

सभी समाजों ने बताई समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| सभीसमाजों के प्रतिनिधियों के साथ रात को नगर परिषद की बैठक हुई। शहर की समस्याओं विकास के लिए सुझावों पर मंथन हुआ। सभापति, कमिश्नर, पार्षदों की समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। अधिकांश समस्याओं के समाधान के लिए हाथों हाथ आदेश जारी किए गए। आवश्यक विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया की गई।

राजेंद्र भोई ने उनके क्षेत्र में बने कचरा स्टैंड पर मांस के टूकड़ों का वेस्ट डाले जाने की शिकायत की। इस पर मौके पर इसे रोकने के लिए निर्देशक बोर्ड लगाए जाने का निर्णय हुआ। महावीर इंटरनेशनल के अंबालाल जैन ने वार्ड विकास समिति बनाने की मांग रखी। अशोक पोला ने कहा कि शहर के सुविधाघरों में लगाई जाने वाली सेनेट्री पर निशान लगाने का सुझाव दिए जिससे चोरी होने पर धरपकड़ हो सके। भाविप के सचिव हीरालाल पटेल ने कहा कि गेपसागर में फव्वारा चलाए जाने के समय उसी अवधि में आसपास चाट पकौड़ी के ठेले लगाने की बात रखी।

न्यू कॉलोनी में पेयजल सप्लाई बमुश्किल 10 मिनट ही आता है, जिससे समस्याएं पेश आती है। भाविप अध्यक्ष दिनेश श्रीमाल ने सभी समाजों को स्वच्छता की शपथ दिलाने की मांग रखी। इसके लिए सभी को 25-25 शपथ पत्र दिए गए जिससे वे अपने समाज संगठनों में अन्य साथियों को भी शपथ दिला सकें। गिरीश पानेरी गटूलाल रावल ने गेपसागर की पाल पर बने पीपल के पेड़ के चारों तरफ परिक्रमा करने योग्य चौक बनाए जाने की मांग रखी। मुकेश द्विवेदी ने गेपसागर में पानी की सफाई के लिए मछलियां डालने की मांग रखी।

जिस पर सभापति ने बताया कि बारिश के सीजन से ठीक पहले झील में 4 लाख रुपए के बीज डालने की तैयारियां है।

डूंगरपुर. नगर परिषद में रात को हुई बैठक में शामिल समाजों के प्रतिनिधि।

खबरें और भी हैं...