शहर में साफ-सफाई अभियान जारी
डूंगरपुर. स्वच्छभारत अभियान के तहत नगरपरिषद क्षेत्र में चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत शनिवार को शहर के विभिन्न स्थलों पर साफ-सफाई कर दो टन कचरा एवं दो टन मलबा हटाया गया है। नगर परिषद आयुक्त भोमाराम सैनी ने बताया की अभियान के तहत रविवार को कलेक्ट्री एवं कोर्ट परिसर के अन्दर, बाहर नालों, नालियों की साफ-सफाई कर कचरा हटाया गया है। शहरवासियों से अपील भी की है कि वे स्वच्छ राजस्थान सप्ताह को सफल बनाने के लिये घरों कचरा सड़कों, गली एवं मोहल्लों में इधर-उधर नहीं फेंके। वे कचरे को निर्धारित कचरा पात्रों, कंटेनरों में डाले या सफाई कर्मचारियों को सुपंर्द कर शहर को साफ-सुथरा बनाये रखने में नगर परिषद का सहयोग करें।