- Hindi News
- अमृत महोत्सव आज, शहर में निकाली जाएगी वाहन रैली
अमृत महोत्सव आज, शहर में निकाली जाएगी वाहन रैली
डूंगरपुर. जागरणजनसेवा मंडल वागदरी की ओर से रविवार को अमृत महोत्सव होगा। इसी के साथ जिले में अंधता निवारण अभियान की भी शुरूआत होगी। कार्यक्रम को लेकर शहर से वाहन रैली रवाना होकर वागदरी तक जाएगी। कार्यक्रम को लेकर पिछले एक महीने से चल रही तैयारियां पूरी हो गई है।
कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्री जिले के विधायक, सांसद भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वागदरी संस्थान में कार्यक्रम को लेकर विशाल पांडाल तैयार करवाया गया है। कार्यक्रम का आगाज रविवार सुबह वाहन रैली से होगा। रविवार सुबह 8 बजे रैली सुभाषनगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकरसिंह सोलंकी के घर से रवाना होगी। इसमें शहर के कई युवा, भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली का नेतृत्व युवा नेता राजीव चौबीसा करेंगे। रैली शहर से होते हुए वागदरी संस्थान पहुंचेगी। इसके बाद वहां कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चैंबर अध्यक्ष केके गुप्ता, प्रभूलाल, दिलीप जैन, पवन दोसी, ईश्वर भट्ट, राजीव चौबीसा, हितेष टंका, संजीव भटनागर, सिद्धार्थ मेहता, राजेश डेंडू, सूर्यवीरसिंह, गुरुप्रसाद पटेल, विमल सोनी ने चर्चा की। देर शाम को गुप्ता के निवास पर शहर के सभी समाजों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें समाजनों भाग लेने की अपील की गई।
गृहमंत्री, भूजल मंत्री, ऊर्जा मंत्री होंगे अतिथि
कार्यक्रमके मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, अध्यक्ष भूजल विभाग मंत्री किरण माहेश्वरी, ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्री जीतमल खांट, सांसद मानशंकर निनामा, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, ब्रहश्री उत्तम स्वामी महाराज, बेणेश्वरधाम महंत अच्युतानंद महाराज, संत रोहितपुरी महाराज होंगे।
अमृत महोत्सव को सफल बनाने को लेकर चर्चा करते सर्वसमाज के प्रतिनिधि।