कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन
डूंगरपुर. कांग्रेसके पिछले 5 साल के शासनकाल में विकास के इतने काम हुए हैं कि भाजपा की एक साल की सरकार अब तक उनका उदघाटन ही कर रही है। आने वाले तीन सालों तक भी उदघाटन ही करती रहेगी, तब भी कांग्रेस के किए काम खत्म होने वाले नहीं है।
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव शंकर यादव ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार को एक साल पूरा हो गया है। लेकिन जनता से किए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। राज्य में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। वे राज्य में भाजपा सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रताड़ित हो रही है। किसान खाद के लिए परेशान है। स्कूल-कॉलेजों में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है।
जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत, उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, दिनेश खोडनिया, पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया, सुरेंद्र कुमार बामणिया, प्रधान मंजुला रोत, देवराम रोत, जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या ने भी विचार रखे। भाजपा सरकार पर बुजुर्गों की पेंशन रोकने, गरीबो को मिलने वाले गेहूं नहीं देने, नरेगा को बंद करने, नि:शुल्क दवा और जांच योजना बंद करने आदि को लेकर प्रदर्शन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध रखी थी। प्रदर्शन में महेंद्र बरजोड़, रतनलाल पाटीदार, बसंतीदेवी बागड़िया, नारायण पंड्या, करणसिंह चौहान, नानूराम माली, रूपशंकर त्रिवेदी, रोशन दोसी, प्रेमचंद जैन, मनोज पाटीदार, हीरालाल पटेल, गणेश घोघरा, लक्ष्मी निनामा, उर्मिला अहारी भी मौजूद थे। संचालन महामंत्री सुखदेव यादव ने किया। धरने के दौरान राजपा के संयोजक रहे सुखलाल अहारी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।
जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि टीएसपी एरिया में विकास के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 200 करोड़ रुपए का पैकेज दिया था। जिसे भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया। हर साल 3 लाख नई नौकरियों का वादा सरकार भूल गई। डूंगरपुर नगर में साबेला बाइपास सड़क की स्वीकृत राशि और टेंडर होने के बाद भी निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने जिले में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी, लेकिन वर्तमान सरकार अब तक जमीन नहीं दिला सकी है। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले झंडे लेकर कलेक्ट्रेट में