स्कूल में बच्चों ने किया नाटक का मंचन
डूंगरपुर. नवरदानस्कूल में शनिवार को अंग्रेजी नाट्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रधानाचार्य अमित शाह, विशिष्ट अतिथि स्नेहा दवे के आतिथ्य में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 9 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार, विनम्रता, पृथ्वी बचाओ, भगवान जो भी करता है अच्छे के लिए करता है, आत्मनिर्भरता, नि:स्वार्थ बने जैसे विषयों पर नाटक की प्रस्तुति दी। प्रथम ग्रुप में गांधी हाउस और शिवाजी हाउस, द्वितीय ग्रुप में टेगोर गांधी हाउस क्रमश: प्रथम द्वितीय रहे। संचालन प्रीति शर्मा और रजनी माली ने किया।
डूंगरपुर. वरदान स्कूल में अंग्रेजी नाटक की प्रस्तुति देते बच्चे।