- Hindi News
- हाउसिंग बोर्ड के कुएं के पास ही खोद दिया बोरवेल
हाउसिंग बोर्ड के कुएं के पास ही खोद दिया बोरवेल
डूंगरपुर. शहरके ब्रहमस्थली कॉलोनी क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड के कुएं के पास ही शुक्रवार रात को बोरवेल खोद दिया गया। बोरवेल खोदने से हाउसिंग बोर्ड जलस्त्रोत (कुएं) को नुकसान होने की आशंका है। साथ ही इसकी जलआवक क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
शहर के ब्रहमस्थली कॉलोनी क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड के करीब 100 से अधिक मकान बने हुए हैं। इन मकानों में पानी सप्लाई करने के लिए हाउसिंग बोर्ड का एक कुआं है। क्षेत्र में पानी की सप्लाई इसी कुएं से की जाती है। कुएं पर पंप हाऊस भी बना हुआ है। जिससे हाउसिंग बोर्ड के घरों में पानी पहुंचता है। इस व्यवस्था के बावजूद नगर परिषद की ओर से सार्वजनिक हैंडपंप के लिए बोरवेल खोदा गया है।
बोरवेलकी सूचना हाउसिंग बोर्ड के पास भी नहीं : नियमके अनुसार हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में बोरवेल खोदने से पूर्व विभाग को सूचना देना जरूरी है। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड कई स्थानों का चिन्हीकरण कर जरूरत के हिसाब से बोरवेल करने की स्वीकृति देता है। ऐसे में सार्वजनिक हैंडपंप की स्वीकृति हाउसिंग बोर्ड से नहीं ली गई है।
^नगर परिषद क्षेत्र में ड्रिलिंग कार्य बंद है। शायद ब्रहमस्थली कॉलोनी में एक जगह हैंडपंप खोदा है। जलस्त्रोत के पास तो बोरिंग करना गलत है। मामले को सोमवार को देखा जाएगा। नरेंद्रसिंह,इंचार्जनिर्माण शाखा डूंगरपुर।
^ब्रहमस्थली कॉलोनी में पानी के कुएं के पास ही हैंडपंप खोद दिया है, जो गलत है। जलस्त्रोत के 500 मीटर के दायरे में ड्रिलिंग नहीं हो सकती है। पानी की पूरी व्यवस्था है। फिर भी हैंडपंप क्यों लगाया जा रहा है। विजयपाल,जलव्यवस्था प्रभारी हाउसिंग बोर्ड।
डूंगरपुर. हाउसिंग बोर्ड कुएं के पास बोरवेल करती मशीन।