पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदारों ने कहा 4 माह से भुगतान नहीं मिला, चीफ इंजीनियर ने कहा संयम रखो

ठेकेदारों ने कहा- 4 माह से भुगतान नहीं मिला, चीफ इंजीनियर ने कहा संयम रखो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीग्राम सड़क योजना के चीफ इंजीनियर और वर्ल्ड बैंक योजना के अधिकारी धीरेंद्र माथुर शनिवार देर शाम को डूंगरपुर पहुंचे।

सर्किट हाउस में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेते हुए पीएमजीएसवाई में सड़कों की गुणवत्ता में सुधार लाने की बात कही। ठेकेदारों ने कहा कि उन्होंने सड़कें तो बना दी, लेकिन अब तक उसका भुगतान नहीं हो सका है। पिछले 3-4 महीने से भुगतान नहीं होने से परेशानी हो रही है। इसी कारण पिछले दिनों कार्यों का भी बहिष्कार किया गया था। चीफ इंजीनियर ने अगले साल फरवरी तक समस्या रहने की बात करते हुए संयम रखने की सलाह दी।

ठेकेदारों ने माइनिंग विभाग की ओर से बजरी और खनन पर कार्रवाई कर लाखों रुपए की पेनल्टी लगाने की भी शिकायत की। साथ ही समय पर एसटीपी नहीं मिलने के कारण हो रही परेशानी बताई। इंजीनियर ने सरकार के हस्तक्षेप से ही मामला सुलझाने की बात कही। बैठक में उद्योगपति केके गुप्ता, उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, जगदीश लबाना, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर रामहेत मीणा, एक्सईएन केके कटारा, डूंगरलाल ननोमा, हरीश रोत, दिनेश पंड्या मौजूद थे।

पहलेसरकार के बजट से अब वर्ल्ड बैंक

माथुरने कहा पीएमजीएसवाई की सड़कें पहले सरकार के बजट से बनाई जाती थी। अब यह काम वर्ल्ड बैंक के फाइनेंस से हो रहा है। इसमें बैंक द्वारा पर्यावरण और सामाजिक उपयोगिता पर भी जोर दिया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए सड़कों का निर्माण करना होगा।

डूंगरपुर. भुगतान नहीं मिलने से परेशान ठेकेदार चीफ इंजीनियर को समस्या बताते हुए और सर्किट हाउस में सीई से बातचीत करने के लिए एकत्रित हुए ठेकेदार।