पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ डूंगरपुर का सपना सभी की भागीदारी से ही होगा सच

स्वच्छ डूंगरपुर का सपना सभी की भागीदारी से ही होगा सच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरइंद्रजीतसिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत या स्वच्छ डूंगरपुर का सपना सभी विभागों की पूरे समर्पण के साथ सहभागिता और जनता को इससे जोड़ने से ही साकार हो पाएगा।

वे जिले में ‘स्वच्छ भारत सप्ताह’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विभागों और संस्थाओं के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए इसे सफल बनाने को कहा।

रात में भी होगी सफाई

बाजारोंमें रात्रिकालीन सफाई कचरा उठाने व्यवस्था की जाएगी। सुबह के समय सफाई व्यवस्था नियमित रूप से करने की व्यवस्था की जाएगी। सड़कों के किनारे रोड पर लगे वृक्षों, झाड़ियों पौधों की कटाई-छंटाई करते हुए डिवाइडर में पौधों पर पड़े कचरे की भी सफाई करवाई जाएगी।

इन पर होगी कार्रवाई

सार्वजनिकसम्पत्तियों पर पोस्टर, बैनर, विज्ञापन लेखन करने वाले व्यक्तियों संस्थाओं के खिलाफ अभियान के दौरान नगर परिषद द्वारा राजस्थान सम्पत्ति विरूपण अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

विद्यार्थी जगाएंगे जागरुकता

कलेक्टरने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए विद्यालयों में पढ़ाई की सामग्री का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवासीय कॉलोनियों और क्षेत्रों में साफ-सफाई स्वच्छता के संबंध में आमजन में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विद्यार्थियों द्वारा प्रभात-फेरी भी निकाली जाएगी।

स्वच्छ भारत ‘सप्ताह’ के दौरान अस्पताल परिसर, कमरों वार्डों की सफाई, अस्पताल भवन में बैक्टीरिया मुक्त वातावरण, शौचालयों मूत्रालयों की सफाई मरम्मत और अस्पताल परिसरों में पडे़ कचरे मलबे को हटवाया जाएगा। इस दौरान महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की विशेष सफाई, पर्यटन स्थलों पर शौचालयों मूत्रालयों की सफाई, मरम्मत और वहां कचरा पात्र रखवाए जाएंगे। रोडवेज स्टैंडों पर, भवन शौचालयों-मूत्रालयों की सफाई होंगे। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन सड़कों की शीघ्र मरम्मत रखरखाव कार्य, सड़कों के किनारे एकत्रित कचरे मलबे को हटाने, सड़क किनारे अनावश्यक पेड़-पौधे झाड़ियों की सफाई करवाई जाएगी। राजकीय विज्ञापनों के लिए निर्धारित साइट्स होर्डिंग्स पर ‘स्वच्छ भारत सप्ताह’