पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा पर्व पर निकलेगी शोभायात्रा

दशहरा पर्व पर निकलेगी शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। नगरपरिषदकी अोर से जिला मुख्यालय पर 3 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। नगरपरिषद सभापति सुशीला भील ने बताया कि दशहरा पर्व के मौके पर 3 अक्टूबर को शाम 4 बजे रामबोला मठ से शोभायात्रा आरंभ होकर नगर भ्रमण कर लक्ष्मण मैदान पहुंचेगी। यहां पर आकर्षक आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का आतिशी दहन होगा। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह रहेंगे जबकि अध्यक्षता आरपीएससी के पूर्व सदस्य शंकरसिंह सोलंकी करेंगे। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंघला और डूंगरपुर विधायक देवेंद्र कटारा भी उपस्थित रहेंगे।