पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेलीग्राम एप्स से 200 डॉक्टरों से जुड़ने की घोषणा

टेलीग्राम एप्स से 200 डॉक्टरों से जुड़ने की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| कलेक्टरइंद्रजीतसिंह ने सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने सूचना तकनीकि के प्रयोग के माध्यम से जिले में बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए एंड्रोयड फोन पर टेलीग्राम एप्स के माध्यम से जिले के 200 डॉक्टरों से जुड़ने की घोषणा की।

इस नेटवर्क के जरिए वे पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर नजर रखेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं से लाभांवितों के बारे में अधिकारी पुख्ता जानकारी रखे और यह सुनिश्चित करें कि बजट के बावजूद कोई पात्र व्यक्ति इससे वंचित रहने पाए। कलेक्टर ने इस दौरान जिले के पिंडावल में न्यून संस्थागत प्रसव की स्थिति पर प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। बैठक के आरंभ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजाराम मीणा ने विभागीय प्रगति प्रतिवेदन पढ़ा। इस दौरान ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. बीपी वर्मा अन्य चिकित्साध्किाारियों ने भी विचार व्यक्त किए। लंबेसमय से अनुपस्थित आशाओं पर कार्रवाई : कलेक्टरसिंह ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आशाओं के लंबे समय से अनुपस्थित रहने की स्थितियां प्राप्त होने पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि 6 माह से अधिक समय से यदि आशाएं अनुपस्थित रह रही हैं, तो नियमानुसार उन्हें हटाने की कार्रवाई करें ताकि स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।