- Hindi News
- कांग्रेस का कार्यकत्ता सम्मेलन 6 अक्टूबर को
कांग्रेस का कार्यकत्ता सम्मेलन 6 अक्टूबर को
डूंगरपुर| जिलाकांग्रेस कमेटी और पंचायती राज डूंगरपुर के जन प्रतिनिधियों के द्वारा कांग्रेस कार्यकत्ता सम्मेलन 1 अक्टूबर की बजाए अब 6 को नया महादेव मंदिर के पास वागड़ गांधी वाटिका में होगा। जिसमें कांग्रेस सदस्यता अभियान आने वाले पंचायती राज चुनावों को लेकर चर्चा होगी। महामंत्री सुखदेव यादव ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट के भी आने की संभावना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। गांधीजयंती पर होगी गोष्ठी : गांधीजयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सुबह 11 बजे जिला अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय अंहिसा दिवस मनाया जाएगा। महामंत्री सुखदेव यादव ने बताया कि इस दौरान गोष्ठी होगी।