- Hindi News
- विद्यार्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर संस्कारवान बनें
विद्यार्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर संस्कारवान बनें
डूंगरपुर| भारतविकास परिषद मुख्य शाखा डूंगरपुर की ओर से राबाउमावि टाउन डूंगरपुर में राष्ट्रीय समूहगान (हिंदी) और राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता हुई।
मुख्य अतिथि चेंबर अध्यक्ष और उद्योगपति केके गुप्ता ने विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर संस्कारित नागरिक बनने का आह्वान किया। शाखा अध्यक्ष हंसमुख पंड्या, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्या गिरिजा वैष्णव, अर्चना भट्ट थी। दोनों प्रतियोगिताओं में 12 दलों ने भाग लिया। हिंदी में श्रीनाथ पब्लिक उमावि डूंगरपुर प्रथम, देवेंद्र बालिका उमावि डूंगरपुर द्वितीय रहे। संस्कृत समूहगान में देवेंद्र बालिका डूंगरपुर प्रथम और बालिका टाऊन द्वितीय रहे। निर्णायक दीपिका द्विवेदी, दीपिका जोशी, ऋतु पंड्या, भरत शुक्ला, पायल शर्मा, कन्हैयालाल त्रिवेदी थे। संयोजन प्रभारी दिनेश श्रीमाल ने किया। आभार शाखा सचिव प्रकाश पटेल ने माना। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 12 अक्टूबर को खेरवाड़ा में प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।