- Hindi News
- फसल के नुकसान के मुआवजे के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
फसल के नुकसान के मुआवजे के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
ब्लॉककांग्रेस कमेटी के सदस्यों और पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के किसानों को जानवरों से फसलों में नुकसान होने के कारण मुआवजा दिलाने की मांग रखी। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पाटीदार ने बताया कि क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के किसानों की खड़ी फसल को नीलगाय और सुअर ने नुकसान पहुंचाया है। इसी अवसर पर पूंजीलाल परमार, मनोज पाटीदार, कन्हैयालाल पंड्या, हीरालाल परमार, हरीश डेंडोर सहित सदस्य मौजूद थे। इसी प्रकार मसानिया गांव के किसानों ने कलेक्टर से सुअरों के आंतक से हुए नुकसान का मुआवजा मांगते हुए सुअरों को पकड़वाने की मांग रखी।
मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष।